BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 29, 2023, 1:43 pm
BIG REPORT : नीमच में देर रात तक अनंत चतुर्दशी की धूम, शहर की सड़कों से निकला झांकियों का कारवां, विभिन्न अखाड़ों के पहलवानों ने दिखाए करतब, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में अनंत चतुर्दशी का पर्व गुरुवार को बड़े ही धूमधाम व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी अनंत चतुर्दशी के पर्व पर शहर में झांकियों का कारवां निकला जो देर रात तक जारी रहा।

अनंत चतुर्दशी के अवसर पर माधोपुरी बालाजी, गणेश मंदिर प्रायवेट बस स्टैंड, धाकड समाज महू रोड, कुचबंदिया गिहारा समाज, पंचमुखी बालाजी महू रोड की झांकिया साथ में निकली। बाद में फव्वारा चौक पर अन्य इलाकों से आई झांकियों का कारवां जुड़ता गया। वहीं झांकियों के साथ अखाडे़ के युवा हैरतंगेज करतब दिखाते हुए चल रहे थे। झांकियों के कारवां में राधा कृष्ण की झांकी, बजरंग बली, भगवान भोलेनाथ और भगवान गणेश की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।

दूसरा जुलूस स्कीम न 09 शंभू व्यायाम शाला से शुरू हुआ। इसमें राधा कृष्ण और भगवान गणेश की झांकियां आकर्षण का केंद्र थी। जिसमें शंभू व्यायाम शाला के युवा एक से बढकर एक करतब दिखाते हुए चल रहें थे। वहीं आगे ढोल और डीजे पर अखाड़े के युवा नृत्य करते हुए और हैरतअंगेज करतब दिखाते हुए नजर आए। अनंत चतुर्दशी के जुलूस को देखने शहर सहित अंचलभर से लोग पहुंचे। रात में शुरू हुआ झांकियों का कारवां देर सुबह तक शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा। इसके बाद विशाल प्रतिमाओं का हर्कियाखाल स्थित जाजू सागर डैम सहित अन्य स्थानों पर विसर्जन किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE