BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 29, 2023, 2:05 pm
KHABAR : अखाड़ों के करतब के साथ निकला चल समारोह, अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष के साथ हुआ गणपति विसर्जन, पढ़े दशरथ नागदा की खबर  

Share On:-

कुकडेश्वर। श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव की पावन नगरी में भाद्रपद चतुर्थी से चतुर्दर्शी तक के दस दिवसीय गणेशोत्सव का समापन श्री गणेश जी की महाआरती व भण्डारे और प्रसाद वितरण के साथ घर-घर व नगर के चौराहे गली मोहल्ले में विराजित श्री गणेश जी का विसर्जन नगर में भव्य चल समारोह के साथ हुआ। 
प्रतिवर्षानुसार फ्रेंड्स क्लब के तत्वावधान व गणेश उत्सव के आयोजकों द्वारा बेण्ड बाजों डोल ठमाको और अखाड़ों के करतब के साथ चल समारोह तमोली मंदिर चौक से प्रारंभ होकर सदर बाजार, नीम चौक, पटवा चौक, भटवाड़ा मौहल्ला, मुखर्जी चौक पहुंचा जहां पर नगर परिषद व फ्रेंड्स क्लब के द्वारा आरती व स्वागत किया गया। यहां चल समारोह बस स्टैंड पंहुचा जहां पर अखाड़ों के करतब हुएं। बस स्टैंड से लोहार मोहल्ला, गढ़िया मंदिर, जैन मंदिर, चम्पा चौक से रंगारा मंदिर से महादेव मंदिर चलसमारोह पंहुचा। जहां पर सभी गणेश उत्सव समिति व अन्य गणेश की मूर्ति का विसर्जन महाआरती व प्रसाद वितरण कर करने हेतु नगर परिषद को दी गयी। इस बार महादेव तालाब सुखा होने से परिषद ने मूर्ति विसर्जन के लिए व्यवस्था रिंग वाल रामपुरा में की। जगह-जगह स्वागत व पुजा कर गणेश विसर्जन किया गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आना आदि जय घोष के साथ दस दिवसीय गणेशोत्सव का समापन हुआ। उक्त अवसर पर नगर प्रशासन, पुलिस, नप, राजस्व विभाग आदि की माकूल व्यवस्था रहीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE