ग्वालियर। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने गुर प्यारी भवन शब्द प्रताप आश्रम पर आयोजित हुए कार्यक्रम में तीन हजार से अधिक लाडली बहनों को शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाओं के मान सम्मान की रक्षा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिये प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। माताओं-बहनों की तकलीफ को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भली-भाँति समझा है और उनके कल्याण की दिशा में लाड़ली बहना जैसी योजना शुरू की है। इस योजना के तहत अक्टूबर से 1250 रूपए मिलने जा रहे हैं, जिन्हें बढ़ाकर 3000 रूपये तक किया जायेगा।
मंत्री तोमर ने कहा कि बहनायें सशक्त होंगी तो वह अपने परिवार व स्वयं का ध्यान भी आसानी से रख सकेंगी। साथ ही कहा कि इस क्षेत्र में भी शिविर लगाकर आमजन को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया गया है। बडी संख्या में चौका-बर्तन का कार्य करने वाली बहनों को शिविरों के माध्यम से बडी संख्या में लाभान्वित कराया गया है। उन्होंने कहा कि डीआरपी लाइन स्कूल में स्मार्ट क्लास स्थापित की गई है, स्कूल का नया भवन भी बन रहा है।
इस अवसर पर आकाश श्रीवास्तव, संजू किरार, शशी शर्मा, अजीत किरार, गीता सिकरवार, बिरजू शिवहरे, लायक सिंह, राजेन्द्र सिंह बघेल, लाल सिंह पाल, राजेश भदौरिया, परशुराम सहित बडी संख्या में लाडली बहने उपस्थित रहीं।