BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 29, 2023, 4:28 pm
KHABAR : बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा का राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कुशवाह ने किया अनावरण, ग्राम चकदंगियापुरा में लगभग 73 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण भी हुआ, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। मुरार विकासखंड के ग्राम चकदंगियापुरा में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह ने गुरूवार को इस प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही नल-जल योजना सहित लगभग 73 लाख रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कुशवाह ने कहा कि बाबा साहब द्वारा बताए गए रास्ते पर चलकर प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़ा वर्ग सहित सम्पूर्ण समाज के कल्याण का काम कर रही है।

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कुशवाह ने ग्राम चकदंगियापुरा में 42 लाख रूपए की लागत से बनकर तैयार हुई नल-जल योजना, विधायक निधि से लगभग 10 लाख रूपए लागत से बाउण्ड्रीवॉल सहित बनाए गए अम्बेडकर पार्क, 10 लाख रूपए लागत से बने सामुदायिक भवन व लगभग 2 लाख रूपए लागत से निर्मित शांतिधाम सहित अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त लोकमाता अहिल्याबाई बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र पाल व कुँवर सिंह जाटव सहित अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE