दतिया। मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदी कार्य एवं विधि विधायी विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान आज शुक्रवार को राजघाट कॉलोनी निवास पर विभिन्न स्थानों से आये लोगों की समस्याओं को पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना और अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।