इंदौर। राष्ट्रहित से जुड़कर सामाजिक कार्य करने वाली संस्था संघमित्र ने अनंत चतुर्दशी पर रातभर निकले परंपरागत चल समारोह में झांकी कलाकारों और अखाड़ों के उस्ताद-खलीफाओं का सम्मान किया। जवाहर मार्ग स्थित शनि मंदिर के समीप संघमित्र के मंच से झांकी कलाकारों को प्रशस्ति पत्र और दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया।
शहर के विभिन्न क्षेत्र से आए अखाड़ों के उस्ताद-खलिफाओं और कलाबाजी दिखाने वाले कलाकारों का सम्मान संस्था संघमित्र के अध्यक्ष महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर लठ्ठ,बनेठी,पटा और तलवार के हैरतअंगेज करतब दिखाने वाले पहलवानों को भी सम्मानित किया। संस्था के सदस्यों ने परिवार सहित सहभागिता की। प्रमुख रूप से दीपक यादव, नितिन पांडे,सागर सोनगरा,प्रबल भार्गव,सोनू बुंदेला,अनीष ठक्कर,अंकेश जोशी,रोमिल जैन,नयन दुबे,पवन भागवत आदि ने झांकियों और अखाड़ों का सम्मान किया।