दतिया। मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदी कार्य एवं विधि विधायी विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान आज शुक्रवार को ग्राम निरावल में शोकाकुल परिवारों के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने से चार मासूम बच्चों की मृत्यु हो गई थी। इस दौरान गृह मंत्री ने शोकाकुल परिवारों को ढ़ांढस बंधाते हुए दुःख प्रकट किया। गृह मंत्री ने इस दौरान शोकाकुल परिवारों को चार-चार लाख रूपये राशि की आर्थिक सहायता के चौक भी प्रदाय किये। इन लोगों को अर्थिक सहायता प्रदाय की गई गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने जिन लोगों को आर्थिक सहायता प्रदाय की उनमें महादेवी पाल पत्नि बृजमोहन पाल के पुत्र अंश पाल, मुन्नी पाल पत्नि जाहर पाल की पुत्री कु. प्रतिभा पाल, गायत्री पाल पत्नि रामपाल की पुत्री कु. आस्था पाल, सखी पाल पत्नि रामहुजूर पाल के पुत्र कृष्णा पाल शामिल है।