नीमच। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल आरोग्य धाम भादवा माता में 10 करोड रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन करने आ रहे हैं। विधानसभा चुनाव नजदीक है, ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनता के बीच पहुंच कर विकास कार्यों को लेकर संदेश देकर मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
शिवराज सिंह चौहान करीब 11 बजे नीमच हवाई पट्टी पर उतरेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर के माध्यम से बरडिया जागीर पहुंचेंगे। तत्पश्चात मालवा की वैष्णो देवी कहे जाने वाले भादवा माता मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर पूजा अर्चना कर दर्शन करेंगे। तत्पश्चात एक छोटी सभा को संबोधित करेंगे। यहां से वे सरवानिया महाराज के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। प्रशासन द्वारा मंदिर, सभा स्थल और सुरक्षा संबंधित तमाम व्यवस्थाओं को अंजाम दिया जा रहा है।
विधायक प्रतिनिधि निलेश पाटीदार ने बताया कि मुख्यमंत्री कल सवा सौ करोड रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन करेंगे। देखना दिलचस्प होगा की मुख्यमंत्री का यह दौरा जनता में विधानसभा चुनाव को लेकर कितना असरकारी सिद्ध होता है।