BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 29, 2023, 5:38 pm
KHABAR : खरगोन पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा पद की लालच नही, सेवा के लिए फिर बना दो सरकार, किसान महासम्मेलन में सभा को किया संबोधित, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। आज खरगोन पहुचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नवग्रह मेला मैदान पर आयोजित किसान महासम्मेलन में सभा को संबोधित किया साथ ही उन्होंने  करीब 3600 करोड़ रुपए के विकास कार्याे के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए, इसमें मुख्य रुप से नवग्रह लोक, देवी अहिल्या लोक और मेडिकल कॉलेज की सौगात भी दी है।


कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहा कि मुझे पद की लालच नही, में केवल जनता की सेवा करना चाहता हूं। जनता की जिंदगी बदलने में कोई कमी न आए इसके लिए जनता को भाजपा, मामा और पीएम पर विश्वास जताना होगा।


उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कमलनाथ रोने वाले मुख्यमंत्री सरकार बनने पर कहते थे पैसे की कमी है, लेकिन मैं पैसे की कमी का रोना नही रोता। सीएम ने कहा कि लाड़ली बहनों की जिंदगी बदल गई है। अब सब सम्मान से बात करते हैं। सीएम ने कहा कि जैसे जैसे पैसे होंगे 250.250 बढ़ाता जाउंगा और सबको 3000 तक दिया जाएगा।


बाढ़ से हुए नुकसान को लेकर सीएम ने कहा कि सरदार सरोवर के पानी में भी अगर किसी के मकान डूबे हों गेए तो मैं मुआवजा और राहत दूंगा। चिंता मत करना, मैं जनता के लिए ही हूं। सीएम ने करीब 45 मिनट के संबोधन में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं गिनाते हुए जनता से चुनाव में समर्थन मांगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE