BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 29, 2023, 5:47 pm
BIG NEWS : जावरा के बीजेपी नेता और व्यापारी की दुकान से हुई करोड़ों की ज्वेलरी चोरी में 4 आरोपियों की हुई पहचान, रतलाम पुलिस को मिलेगी अब बड़ी सफलता, पढ़े पवन धाकड़ की खबर  

Share On:-

जावरा। बीते दिनों 16 सितंबर को जावरा के जाने माने नेता और सराफा व्यापारी प्रकाश कोठारी की दुकान से हुई करोड़ों की ज्वेलरी की चोरी के मामले में थाना जावरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना और सीसीटीवी सहित साइबर सेल की मदद से आरोपियों की पहचान की है लेकिन फिलहाल ये गिरफ्त से बाहर है। याने कि पुलिस सफलता के कुछ कदम ही नजदीक है। शहर थाने पर पुलिस ने धारा 457, 380 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध किया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी राहुल कुमार लोढा द्वारा आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया था। एएसपी राकेश खाखा एवं सीएसपी जावरा दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों, सीसीटीवी कैमरा एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान करते हुए 4 मुख्य आरोपियों की पहचान की गई। एक अन्य की पहचान करने की कोशिश जारी है। आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गई ज्वेलरी के लिए पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। 
बता दे कि शहर अंतर्गत फरियादी प्रकाश चंद कोठारी पिता पारसमल कोठारी निवासी बजाजखाना जावरा की ज्वेलरी शॉप पर अज्ञात बदमाशो द्वारा दिनांक 16 सितंबर को रात्री में खिड़की तोड़कर दुकान में घुसकर सोने व चांदी की ज्वेलरी लगभग पांच करोड़ रुपए कीमती चुरा कर ले गए। घटना पर थाना जावरा शहर में अपराध दर्ज किया गया था। आरोपियों पर फरियादी और भाजपा नेता प्रकाश चंद कोठारी ने 10 हजार की इनामी राशि भी घोषित की है। एसपी ने भी अलग अलग आरोपियों 10 हजार की इनामी राशि घोषित की है।

इन आरोपियों की हुई पहचान-
1- गंगाराम उर्फ गंगू पिता बापुडा पारदी निवासी खेजड़ा चक थाना धरनावदा जिला गुना। 
2- पवन पिता बापुडा पारदी निवासी सदर
3- कालिया उर्फ़ हरि सिंह पिता सागरिया उर्फ सागरलाल निवासी सदर
4- मुरारी पिता जगन्नाथ निवासी बिलाखेड़ी थाना धरनावदा चक

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE