धार। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंक मिश्रा ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अण्धिकारी एवं तहसीलदार व सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे एक अक्टूबर को ऐसे मतदाता जिनकी आयु 80$ या उससे अधिक है उन्हें अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर सम्मानित करने करे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार सम्मान कार्यक्रम सार्वजनिक रूप से पंचायत भवन अथवा शाला भवन में दोपहर 12 बजे से आयोजित किया जाना है। सम्मान समिति में बी.एल. जो ग्राम पटवारी, स्थानीय शिक्षक, पंचायत सचिव, आंगनवाडी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, रोजगार सहायक रहेंगे, जो मतदाता कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होने में असमर्थ है तो ऐसी स्थिति में उनका सम्मान उनके निवास पर पुष्पहार आदि से सम्मानित किया जाये। कार्यक्रम में जिला स्तर के अधिकारी, रजिस्ट्रीकरण व सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को भी उपस्थित रहने के निर्देश है। साथ ही सम्मान समारोह के बाद स्वीप की गतिविधियों जैसे निर्वाचन एवं मतदाता जागरूकता से संबंधित मतदाता सूची का वाचन, गीत गायन, नाटक, वाद-विवाद, स्लोगन, पोस्टर निर्माण तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता आदि का आयोजन कराने के निर्देश दिये गये है। उन्होंने निर्देश दिए कि वे अपनी विधानसभा क्षेत्रों के 80 वरिष्ठ मतदाताओं को अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर उनके परिवार के सदस्यों से सहमति प्राप्त कर पंचायत भवन एवं शाला भवन में सम्मान कार्यक्रम का आयोजन करावे एवं वरिष्ठ मतदाताओं के सम्मान कार्यक्रम पश्चात् आवश्यक स्वीप गतिविधियों का संचालन कराना सुनिश्चित करे।