BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 29, 2023, 7:06 pm
BIG NEWS : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल करेंगे महामाया भादवा माता कोरिडोर का भूमिपूजन, राजधानी भोपाल से इतनी बजे होंगे नीमच के लिए रवाना, जानिये कब, कहां पहुंचेंगे सीएम, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 30 सितम्‍बर को दोपहर 12.30 बजे नीमच हवाई पट्टी पर आगमन होगा। तदपश्‍चात मुख्‍यमंत्री हवाई पट्टी से पिपलिया रावजी (भादवामाता) हेलीपेड पहुचेंगे। वे भादवामाता मंदिर दर्शन एवं पूजा अर्चना कर, भादवामाता कोरिडोर के भूमिपूजन एवं शिलान्‍यास कार्यक्रम में शामिल होंगे।

तदपश्‍चात मुख्‍यमंत्री भादवामाता से सरवानिया महाराज के मोरवन रोड स्थित हेलीपेड पर हेलीकाप्टर व्‍दारा पहुचेंगे और सरवानिया महाराज में विशाल रोड शो में भाग लेंगे। रोड शो मिल चौराहा, पिपली चौक, हरिया भेरू चौक होते हुए सभा स्‍थल शासकीय उमावि सरवानिया महाराज पहुचेंगे। 

मुख्‍यमंत्री चौहान सभा स्‍थल सरवानिया महाराज में विभिन्‍न विभागों व्‍दारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद मध्‍यप्रदेश बायोटेक्‍नोलॉजी पार्क एवं अन्‍य विकास एवं निर्माण कार्याे का रिमोट व्‍दारा लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। दीप प्रज्‍जवलित कर, कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद कन्‍या पूजन किया जावेगा।

मुख्‍यमंत्री सरवानिया महाराज में विद्यार्थियो को लेपटॉप वितरित कर, उनसे संवाद करेंगे तथा हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित करेंगे। मुख्‍यमंत्री चौहान सरवानिया महाराज में जनसभा को संबोधित करने के बाद अपरान्‍ह 3.28 बजे सरवानिया महाराज से हेलीकाप्‍टर व्‍दारा प्रस्‍थान कर अपरान्‍ह 3.40 बजे नीमच हवाई पट्टी पर पहुंचेगे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE