दलौदा। मंदसौर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दलौदा को मप्र शासन ने नगर परिषद बनाने की घोषणा कर दी है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने शुक्रवार 29 सितंबर को जारी किए गए मप्र के राजपत्र में दलौदा ग्राम पंचायत को नगर पालिका अधिनियम 1961 क्रं. 37 सन् 1961 की धारा 5 की उप धारा 1 के खंड ख में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगर परिषद का दर्जा प्रदान कर दिया है। इस नगर परिषद में दलौदा चौपाटी और दलौदा रेल दोनों गांव संपूर्णतः शामिल रहेंगे।