झाबुआ। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट के मीटिंग हॉल में कलेक्टर तन्वी हुड्डा की अध्यक्षता में निर्वाचन में लेखा टीम का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण के प्रारंभ में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन के समय आचार संहिता लागू होने से मतदान होने तक की जाने वाले कार्यवाही का संक्षिप्त विवरण दिया गया। इसके पश्चात् मास्टर ट्रेनर ज्ञानेंद्र प्रसाद एवं प्रो.जय माल डामोर के द्वारा सभी बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी तथा व्यय लेखा से संबंधित संधारित किए जाने वाले अभिलेख एवं वीडियो तथा प्रपत्रों के रखरखाव के बारे में विस्तृत जानकारी पीपीटी के माध्यम से दी गई।
प्रशिक्षण में सभी अनुभागीय अधिकारी राजस्व एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, समस्त तहसीलदार एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी निर्वाचन व्यय लेखा के सहायक लेखा अधिकारी, फ्लाइंग स्क्वॉड, ऑडिट दल की टीम एवं जिले की तीनों विधानसभा में व्यय लेखा से संबंधित सभी अधिकारी तथा सहयोगी कर्मचारी उपस्थित रहे।