सरवानिया महाराज। मध्य प्रदेश बायोटेक्नोलॉजी पार्क का भूमि पूजन एवं विज्ञान महोत्सव के दो दिवसीय आयोजन के तहत आज सरवानिया महाराज में मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के बैनर तले कोविड डोम में एक कार्यशाला आयोजित कर स्कुली छात्रों को चंन्द्रयान का माडल बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां पर टेलिस्कोप कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के तहत जिले के सभी स्कूली बच्चे अपना-अपना चंद्रयान-3 का मॉडल बनाकर उसका प्रदर्शन करेंगे। इस आयोजन की तैयारी को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी सीके शर्मा ने बताया कि इस आयोजन में जिले के लगभग 6000 से ज्यादा बच्चे समिलित होकर इस प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे साथ भोपाल से आये आशीष पारे, श्रीनिवास औंधकर, निदेशक, एमजीएम विज्ञान केंद्र, औरंगाबाद महाराष्ट्र, अशोक क्षीरसागर, सुनील धनगर बड़ी कक्षाओं के छात्रों को चंन्द्रयान को लेकर मार्गदर्शन दे रहे हैं।