बड़वानी। जी.आई.जेड. और डब्लू एचएच के मार्गदर्शन में पहल जन सहयोग विकास संस्थान द्वारा बड़वानी जिले को कुपोषण से मुक्त करवाने और सुपोषण लाने हेतु एवं 15 से 49 वर्ष की महिलाओं और 6 माह से 23 माह के बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाने हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ समन्वय कर पोषणम परियोजना का संचालन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत समेकित बाल विकास परियोजना की सबसे प्रमुख सेवा पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से पोषण माह मनाया जा रहा है । जिसमे जिले के ग्राम राजघाट एवं बड़गांव में समुदाय के बच्चो के साथ मिलकर पोषण माह मनाया गया। जिसमे बच्चो ने गणेश विसर्जन के उपलक्ष्य में पोषण रेलगाड़ी बनाकर गांव में लोगो को पोषण एंव समग्र स्वछता पर आधारित नारो के माध्यम से मोटा अनाज, हरी सब्जिया एवं फलों को अपने नियमित खानपान का हिस्सा बनाने के लिए जागरूक किया गया। जिसमे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ललिता दीदी एंव संतोषी मालवीय दीदी ने सक्रीय भागीदारी निभाई ।
ग्राम पंचायत बड़गांव के सरपंच मालू डावर के द्वारा ग्रामवासियो से नियमित साफ सफाई को अपनाने की अपील के साथ ही पोषण आहार में विविधता लाने को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया । गांव को पोषण समृद्ध एंव खुशहाल बनाने में अपना योगदान देने को लेकर ग्रामीणों ने अपने सुझाव दिए । इसी के साथ पहल जन सहयोग विकास संस्थान के कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम के ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित रहीं।