BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 30, 2023, 1:24 pm
REPORT : विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर सभी सजग व सर्तक रहे, कलेक्टोरेट में आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

बड़वानी। आगामी समय में किसी भी समय विधानसभा निर्वाचन की घोषणा हो सकती है। घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचरण संहिता लागू हो जायेगी। आदर्श आचरण संहिता के प्रावधानों के तहत सम्पत्ति विरूपण एवं अन्य कार्यवाही 24 घंटे के अंतराल में ही करना होगी। अतः सभी अधिकारी उक्त कार्याे के लिए टीमों का अभी से गठन कर ले जिससे कि आदर्श आचरण संहिता लागू होने पर आयोग के निर्देशानुसार कार्यवाही की जा सके। 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राहुल फटिंग ने उक्त बाते शुक्रवार को कलेक्टरेट कार्यालय बड़वानी में आयोजित बैठक के दौरान विधानसभा निर्वाचन के कार्याे की समीक्षा के दौरान कही। इस दौरान कलेक्टर ने सभी सेक्टर आफिसर को पुनः निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्र का भ्रमण करे एवं मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं को सुधारे, जिससे कि मतदान दिवस के दिन मतदान दल को किसी प्रकार की कोई परेशानी न आये। इस दौरान कलेक्टर ने एसडीएम को निर्देशित किया कि वे अभी से स्ट्रांग रूम, सामग्री वितरण स्थल, हेलीपेड, होने वाली सभाओं के स्थल, बाण्ड ओवर की कार्यवाही तथा निर्वाचन से संबंधित प्रशिक्षण के संबंध में निर्देशित किया। बैठक में अपर कलेक्टर केके मालवीय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सोहन कनाश, डिप्टी कलेक्टर विशाखा देशमुख, एसडीएम बड़वानी शक्ति सिंग चौहान सहित वीसी के माध्यम से खण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE