BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 30, 2023, 1:43 pm
KHABAR : जिला चिकित्सालय में मनाया गया विश्व हृदय दिवस, कॉन्फ्रेंस हॉल में हुआ उच्च रक्तचाप और एसटी एलीवेशन मायोकार्डियक पर वेबीनार का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

खण्डवा। विश्व हृदय दिवस 29 सितंबर के अवसर पर श्री दादाजी धूनीवाले जिला चिकित्सालय खंडवा परिसर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में चिकित्सा अधिकारियों के लिए उच्च रक्तचाप और एसटी एलीवेशन मायोकार्डियक पर वेबीनार का आयोजन सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सुधांश पंत द्वारा किया गया। इसमें जिला चिकित्सालय खंडवा के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। इसके पश्चात सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए एवं अन्य लोगों के लिए स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। 

सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल द्वारा बताया गया कि वर्तमान में आरामदायक जीवन शैली के कारण व खानपान में हुए परिवर्तन से हृदय संबंधी बीमारियां तेज गति से बढ़ रही है, इसीलिए सभी को अपने हृदय को स्वस्थ रखने के लिए जीवन शैली में बदलाव लाना पड़ेगा। उनके द्वारा बताया गया कि सीने में दर्द, पसीना आना, सांस लेने में दिक्कत, उल्टी और चक्कर आना, हार्ट अटैक के संकेत हो सकते हैं। ऐसे लक्षण होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेवे, इसे नजर अंदाज ना करें तथा हृदय को स्वस्थ रखने के लिए सप्ताह में कम से कम 2 से 3 घंटे पैदल चले, एवं व्यायाम करें। तंबाकू और शराब से दूर रहे, वजन को नियंत्रित रखें। हरी सब्जियां एवं फलों का सेवन अधिक करें। तली हुई एवं वसा युक्त भोजन से बचें। नमक शकर का सेवन सीमित मात्रा में करें। ब्लड प्रेशर और शुगर को कन्ट्रोल में रखे, अच्छी नींद ले एवं किसी भी प्रकार की तकलीफ होने पर तुरंत विशेषज्ञ की सलाह लेने हेतु निर्देश दिए गए। 

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. विशाल श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि शिविर में कुल 178 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, जिसमें ब्लड प्रेशर, शुगर, स्किन डिजीज, नेत्र रोग, क्षय रोग व अन्य जांचे कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया। शिविर में कुल 88 कर्मचारियों व अन्य 4 लोगों की आभा हेल्थ आईडी बनाई गई। उन्होंने आम जनता से अपील की कि आप सभी स्वयं व अपने परिवार की आभा हेल्थ आईडी जिला चिकित्सालय में आकर बनवाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE