सरवानिया महाराज। सीएम शिवराज सिंह चौहान के सरवानिया महाराज आने से पहले ही उनका विरोध भी शुरू हो गया है। नगर में करणी सेना के पदाधिकारियों व सदस्यों ने काली पट्टी बांधकर सीएम शिवराज का विरोध किया। इस दौरान करणी सैनिकों ने शिवराज सिंह तेरी खेर नहीं, जीवन सिंह जिंदाबाद, शिवराज मामा डरता है पुलिस को आगे करता है के नारे भी लगाएं। विरोध कर रहे करीब 20 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।