नीमच। शहर में शनिवार शाम को एक ट्रक चालक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बुजुर्ग व्यक्ति के पांव में गंभीर चोट आई है। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही बघाना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति पारस जैन उम्र 60 साल को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पारस जैन तूलावटी का कार्य कर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मंडी गेट के पास एक ट्रक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी।