BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 1, 2023, 10:58 am
BIG NEWS : नीमच का भोलाराम कम्पाउंड और भरी दोपहरी का समय, जब खेलते-खेलते 12 साल का मासूम पहुंचा यहां, फिर जैसे ही मची चीख-पुकार तो दौड़े रहवासी, राहुल शर्मा बना देवदूत, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भोलाराम कम्पाउण्ड के रहवासियों की जान उस समय सांसत में पड़ गई जब 12 वर्षीय बालक विवेक फुटबॉल खेलते खेलते कुएं में गिर गया। लेकिन समय रहते जाबांज राहुल शर्मा ने कुएं से बालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, तब लोगों ने राहत की सांस ली। रहवासियों ने राहुल शर्मा के साहसिक कार्य की सराहना की और इनाम दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल 30 सितम्बर को दोपहर में भोलाराम कम्पाउण्ड में बच्चे फुटबॉल खेल रहे थे, तभी फुटबॉल शिव मंदिर के समीप स्थित खुले कुएं में जा गिरा, जिसे निकालने के लिए एक बच्चा प्रयास करने लगा, लेकिन संतुलन बिगडने से वह पानी में गिर गया। साथी बच्चों ने चीख पुकार मचाई तो आसपास के लोगों ने कुएं की ओर दौड लगाई। इसी बीच उपस्थित महिलाओं ने शिवजी माहेश्वरी के फैशन इम्पेक्स के मैनेजर राहुल शर्मा नि. मालखेडा को आवाज लगाई। 

इस पर शर्मा ने कुएं में कूदकर 12 वर्षीय बालक विवेक को कुएं से बाहर निकाला और उसके प्राण बचाए। अपनी जान की परवाह न कर 12 वर्षीय बालक की जान बचाने के साहसिक कार्य के लिए क्षेत्रवासियों ने जाबांज युवक राहुल शर्मा का आभार माना और समाजसेवी योगगुरू शिव माहेश्वरी ने महिलाओं के हाथों राहुल शर्मा को बतौर इनाम 500 रूपए दिए।

माहेश्वरी ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि शिव मंदिर के समीप स्थित कुआं बरसों से अनुपयोगी बना हुआ है, जिसमें गंदगी का अम्बार है। नपा प्रशासन को चाहिए कि समय रहते इस पर लोहे की जाली लगाई जाए या पट्टियां लगाकर इसे स्थायी रूप से बंद कर दिया जाए।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE