BREAKING NEWS
KHABAR : शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्‍था में.. <<     BIG NEWS : जिला कलेक्टर का निर्देश और खाद्य सुरक्षा.. <<     NEWS : 108 एंबुलेंस स्टाफ ने बीच राह में करवाई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : संस्था बीआर एजुकेशन सोशल फाउंडेशन ने.. <<     KHABAR : कलश शोभायात्रा के साथ कथा प्रारंभ, बैंड.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का गांव अरनिया और 19 साल का अनिल,.. <<     KHABAR : रेलवे स्टेशन पर शीतल जल सेवा प्याऊ में.. <<     KHABAR : फेडरेशन ऑफ एमपी टेंट एसोसिएशन की बैठक.. <<     BOLLIWOOD DHAMAAL: बचपन में खिलौन तक नहीं थे, आज 550 करोड़ की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय नीमच में वृद्धजन के लिए.. <<     KHABAR : नर्मदापुरम में सतरस्ते के पास अतिक्रमण.. <<     NEWS : डीएसटी की अवैध वन सम्पदा के खिलाफ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सिविल अस्पताल ब्योहारी में इलाज के आभाव.. <<     BIG NEWS : मां के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन छतरी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्टोरेट सभागार में आज दोपहर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 1, 2023, 11:19 am
KHABAR : अध्यक्ष के भेदभाव रवैये के कारण नहीं हो पाया नगर का समुचित विकास, वादा तो चंडीगढ़ के तर्ज पर बनाने का था नगर को पर बेहतर गांव भी न बना सके, पढ़े खबर 

Share On:-

गरोठ। नगर परिषद गरोठ में भाजपा समर्थित परिषद बने हुए लगभग 1 वर्ष से ज्यादा हो चुका है निकाय चुनाव मे गरोठ में 15 वार्ड के पार्षदों में भाजपा समर्थित 8 पार्षद विजय हुए थे वहीं सात पार्षद कांग्रेस के विजय हुए थे। बहुमत भाजपा को मिलने के बाद भी राजनीतिक विशेषज्ञ निकाय चुनाव की बाजी कांग्रेस के हाथ में जाने को मान रहे थे कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार नगर परिषद का अध्यक्ष कांग्रेस समर्थित बैठेगा। बाजार में चर्चाओं का दौर गर्म होने लगा कि इस बार बड़ा उलट फिर हो सकता है। अब जिनका राजनीतिक वर्चस्व दांव पर लगा था उन्होंने राजनीति की गोटिया खेलना शुरू की ओर कांग्रेस खेमे ही सेंध लगा दी। जब अध्यक्ष के लिए वोटिंग हुई तो परिणाम आश्चर्य जनक आए। जहां भाजपा समर्थित आठ पार्षद जीते थे वहीं भाजपा अध्यक्ष के लिए 9 वोट ले आई ओर भाजपा समर्थित अध्यक्ष विजय हुए। कांग्रेस का एक वोट भाजपा समर्पित को जाना नगर विकास के लिए माना जा था परिषद बने हुए 1 वर्ष से अधिक हो चुका है तो लिए ग्राउंड रिपोर्ट पर जानते हैं नगर में कितना विकास हुआ है हम बात करेंगे नगर के 15 वार्डों में हुए निर्माण कार्यों कि वार्डों में कहां-कहां क्या विकास हुआ है विकास की कितनी जरूरत थी वह कितना ग्राउंड पर काम हुआ है। 
हम बात करते हैं वार्ड क्रमांक 1 की यहां भाजपा समर्थित ही पार्षद है यहा निर्माण कार्य के तौर पर थाना चौराहे से आम पुलिया तक आदर्श रोड बनने को था। सुनने में आ रहा है कि इसका टेंडर हो चुका है। भेदभाव के कारण अभी तक काम चालू नहीं हुआ या यु कहिए कि जिन विकास के निर्माण कार्यों पर जिम्मेदारों का ध्यान देना चाहिए था उस ओर इनका ध्यान आकर्षित नहीं हुआ है। वार्ड क्रमांक 2 यहां से कांग्रेस समर्थित पार्षद है निर्माण को लेकर वार्ड नंबर 2 में भी कोई खास काम नहीं हुआ है। वार्ड नंबर 3 यहां से भाजपा समर्थित पार्षद है इस वार्ड में एक सीसी रोड व एक नाला बना है जो पूर्व की परिषद में स्वीकृत हुआ था टेंडर प्रक्रिया कार्य आदेश की सारी प्रक्रिया ही पूर्व की परिषद में स्वीकृत हुआ था। बस केवल काम इस परिषद के समय हुआ है इस परिषद में स्वीकृत हुए नया निर्माण कार्य कोई भी वार्ड क्रमांक 3 में नहीं हुआ है। वार्ड क्रमांक 4 कांग्रेस समर्थित वार्ड पर यहां के पार्षद ने भाजपा को अपना समर्थन दिया था उसके बाद भी अगर यहां की निर्माण कार्य की बात की जाए तो वर्तमान स्थिति में वार्ड क्रमांक 4 में काम तो बहुत स्वीकृत है पर अभी उन्हें धरातल में पहुंचने में बहुत समय लगेगा। वार्ड नंबर 5 भाजपा समर्थित पार्षद वर्तमान मैं उपाध्यक्ष। कहने को तो उपाध्यक्ष अध्यक्ष के समान ही होता है पर यहां उल्टा ही है उपाध्यक्ष अपने वार्डों में ही निर्माण कार्य नहीं करवा पा रहे हैं। छोटी-छोटी बातों के लिए भी अपने उपाध्यक्ष होने का प्रमाण प्रस्तुत करना पड़ता है। वार्ड नंबर 6 यहां से भाजपा समर्थित पार्षद है नगर का वह पिछड़ा वार्ड जहां से बड़े-बड़े वादे करके चुनाव तो जीते जाते हैं पर जो विकास और निर्माण की बात आती है तो कार्य धरातल पर पहुंचने से पहले ही ध्वस्त हो जाते हैं यह वार्ड हमेशा ही मूलभूत सुविधा के लिए संघर्ष करता आया है। वार्ड नंबर 7 भाजपा समर्थित पार्षद 1 वर्ष बाद में निर्माण कार्य कुछ नहीं। वार्ड नंबर 8 भाजपा समर्थित पार्षद यहां निर्माण की बात की जाए तो लगभग 6 लाख की लागत से विभिन्न छोटी मोटी गलियों में सीसी निर्माण हुआ है वह भी पुरानी परिषद में स्वीकृत हुए थे। वार्ड नंबर 9 यहां से भाजपा समर्थित पार्षद है  पूर्व में अध्यक्ष भी रह चुके हैं। यहां इस परिषद के दौरान लगभग 14 लाख की लागत से एकमात्र सीसी निर्माण कार्य हुआ है। वार्ड नंबर 10 कांग्रेस समर्थित पार्षद एक मात्र सीसी रोड का निर्माण हुआ है। वार्ड नंबर 11 भाजपा समर्थित पार्षद यहां के पार्षद वर्तमान अध्यक्ष हैं। यहां विकास के नाम पर एक बाउंड्री वॉल वह छोटी-मोटी गलियों में लगभग 6 लाख की लागत से रोड का निर्माण हुआ है। यहां के पास अध्यक्ष होने के बाद भी अपने वार्ड में कुछ खास नहीं कर पाए। वार्ड नंबर 12 कांग्रेस समर्थित पार्षद 2016 से रोड का टेंडर निकाल रहे हैं पर अभी तक सीसी रोड निर्माण की सौगात नहीं मुक्तिधाम के लिए स्नानागार व शौचालय की मांग की गई है पेयजल के लिए पाइपलाइन मांगी गई है और अभी तक जिम्मेदारों का ध्यान नहीं। वार्ड नंबर 13 कांग्रेस समर्थित पार्षद पूर्व परिषद का स्वीकृत एक सीसी रोड बना है वह भी भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गया। वार्ड नंबर 14 वह 15 इन दोनों में ही कांग्रेस समर्थित परिषद है यहां निर्माण के विकास कार्य का नाम पर अभी तक कुछ नहीं हुआ है। निर्माण कार्य में शहीद चौक पर सीसी हुआ है जो पूर्व परिषद के समय स्वीकृत हुआ था। कायाकल्प के अंतर्गत शहीद चौक से रामपुर दरवाजा सीसी रोड का निर्माण हुआ है। महाराणा प्रताप उद्यान पर बाउंड्री वाल व फेवर का कार्य हुआ है वह भी पुरानी परिषद के समय की स्वीकृत है। नगर की जनता ने विकास के लिए जो वोट किया था आज भी जनता उसे विकास को तरस रही है जनता से वादे किए गए थे कि चंडीगढ़ की तर्ज पर शहर बनाएंगे और शहर को बाईपास दिया जाएगा विकास की सौगातें दी जाएगी धरातल पर स्थित कुछ और ही हो रही है पूरा नगर समुचित विकास को तरस रहा है यहां आदे से ज्यादा पार्षद तो केवल भेदभाव का ही शिकार हो रहा है उनके वार्ड में इसलिए विकास नहीं किया जाता की वह व्यक्ति विशेष के गुणगान नहीं करते हैं आगामी समय में विधानसभा चुनाव आने हैं नगर की जनता ने हमेशा विकास को ही वोट किया है पर इस बार नगर में समुचित विकास ना होना बड़ा मुद्दा बनेगा।
नगर अध्यक्ष का विकास के प्रति रवैया भेदभावपूर्ण- कांग्रेस नेता
कांग्रेस नेता से चर्चा के दौरान बताया कि परिषद को बने हुए 1 वर्ष हो गया है पर कांग्रेस समर्थित पार्षद भेदभाव होता हो रहा है हमारे वार्डों में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ है जिसको लेकर कांग्रेस के पार्षदों ने मिलकर परिषद कि बेठक का वाक आउट किया था व अध्यक्ष का पुतला भी दहन किया गया था यहां अध्यक्ष के भेदभाव पूर्ण रवैये की बात की जाए तो कांग्रेस के पार्षद ही नहीं अपितु भाजपा के पार्षद भी ग्रसित है। भेदभाव की स्थिति तो यहां तक है कि 1 वर्ष से महाराणा प्रताप की मूर्ति के ऊपर कपड़ा डाला हुआ है स्वयं के राजनीतिक फायदे के लिए अभी तक महाराणा प्रताप की मूर्ति का भी अनावरण नहीं हो पाया है ओर विकास की बात की जाए तो विकास केवल प्रचार प्रसार व फोटो में ही सीमित रह चुका है विकास को छोड़कर झूठे प्रचार-प्रसार के नाम पर लाखों रुपए बर्बाद किया जा रहे हैं ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE