कटनी। मुख्य रेलवे स्टेशन कटनी जंक्शन में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे जबलपुर एडीआरएम आनंद कुमार की उपस्थिति में प्लेटफार्म क्रमांक 5 के पीछे स्थित पार्क में सफाई कर अपना श्रम दान दिया, इस दौरान पार्क की बड़ी झाड़ियों को काटकर अलग किया गया एवं पेड़ों की छटाई की गई। परिसर में झाड़ू लगा करके चकाचक किया गया। लगभग 1 घंटे तक रेलवे अधिकारी कर्मचारियों ने अपना श्रमदान किया। एडीआरएम आनंद कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर स्वच्छता दिवस पर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में रेलवे के अधिकारी कर्मचारी व समाज सेवी संस्थाओं ने भागीदारी की। एडीआरएम ने कहा कि सफाई का मतलब यह नहीं कि केवल निचले स्तर के ही कर्मचारी सफाई करें हम सबको मिलकर सफाई रखनी होगी। तभी हमारा देश स्वच्छ हो पाएगा। इस दौरान सीनियर डीईएन अनिल कुमार अग्रवाल ,जेपी पाठक, मंडल अध्यक्ष एसएन शुक्ला, स्टेशन प्रबंधक संजय दुबे, सीटीआई केसी रजक, अशोक कुमार पाठक, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी अनिल कुमार दीक्षित, अमित पटेल, गीता पाठक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।