BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 1, 2023, 12:33 pm
NEWS : संसदीय क्षेत्र में एक साथ छह ट्रेनों को मिला ठहराव, झालावाड़ रोड़ क़े लोगो में ख़ुशी का माहौल, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर 

Share On:-

झालावाड़। झालावाड़ संसदीय क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में सांसद दुष्यंत सिंह के प्रयास विशेष रंग लाए, जब रेल मंत्रालय ने एक साथ छह ट्रेनों के ठहराव की स्वीकृति जारी की। क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति (जेडआरयूसीसी) के सदस्य धीरज गुप्ता ने बताया कि पिछले सप्ताह रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ लंबी बैठक के दौरान क्षेत्र में कोरोना काल के दौरान बंद किए गए ट्रेनों के ठहराव बहाल करने एवं नए ठहराव शुरू करने की मांग को लेकर अपना पक्ष मज़बूती के साथ रखा था। इसी का परिणाम है कि शनिवार को रेल मंत्रालय ने चौमहला, झालावाड़ रोड, अंता और सालपुरा में छह ट्रेनों के ठहराव की मंजूरी जारी कर दी है।
गुप्ता ने बताया कि रेल मंत्रालय के आदेशानुसार 12967-68 चेन्नई-जयपुर व 12975-76 मैसूर-जयपुर ट्रेनों का ठहराव चौमहला स्टेशन पर दिया गया है। झालावाड़ रोड पर कोरोना काल में बंद किए गए 19019-19020 बांद्रा-हरिद्वार देहरादून व 19037-38 अवध एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव बहाल किए गए हैं। अंता में 12181-82 दयोदय एक्सप्रेस का ठहराव बहाल किया गया है वहीं सालपुरा में बरसों से चली आ रही जनता की मांग को पूर्ण करते हुए 22983-84 कोटा- इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस को ठहराव दिया गया है। सांसद दुष्यंत सिंह ने रेल सेवाओं के विस्तार के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE