BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 1, 2023, 1:17 pm
KHABAR : प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन, क्षेत्रवासियों को दी सौगातें, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने शनिवार को महिदपुर में करोड़ों रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। मंत्री डॉ.यादव द्वारा 2251.31 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 20.60 किलो मीटर लम्बे उन्हेल करनावद, कड़ाई, गुराड़िया सांगा, महिदपुर मार्ग का भूमिपूजन, 386.87 लाख रुपये की लागत से शासकीय महाविद्यालय महिदपुर के छह अतिरिक्त कक्षों का लोकार्पण, महिदपुर में 10 करोड़ रुपये की लागत से बने सर्वसुविधायुक्त सिविल अस्पताल का लोकार्पण एवं उद्घाटन, 29.81 करोड़ रुपये की लागत से झारड़ा में बनने वाले सीएम राइज स्कूल का भूमिपूजन एवं शिलान्यास, 295.45 लाख रुपये की लागत से महिदपुर के ग्राम गेलाखेड़ी में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन मय 1जी एवं 1एच टाईप आवास गृहों का निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

इस अवसर पर विधायक महिदपुर बहादुर सिंह चौहान और यूडीए अध्यक्ष श्याम बंसल बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद थे। महिदपुर मंडी प्रांगण में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर स्वागत भाषण दिया गया।

मंत्री डॉ.यादव ने इस अवसर पर कहा कि महिदपुर को आज कई सौगातें मिली है। सरकार द्वारा निरन्तर विकास के कार्य किये जा रहे हैं। आगे भी यह दौर जारी रहेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में हम निरन्तर कार्य कर रहे हैं। हमारे प्रधानमंत्री गरीब, पिछड़े वर्ग के लोगों के उत्थान के लिये निरन्तर कार्य कर रहे हैं। शासन द्वारा गरीब लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में निरन्तर कार्य किये जा रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और किसानों के लिये सरकार निरन्तर कार्य कर रही है। मंत्री डॉ.यादव ने अपनी ओर से सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता नहीं रहेगा। हर दिशा में सरकार द्वारा विकास के कार्य किये जायेंगे।

विधायक बहादुर सिंह चौहान ने इस अवसर पर कहा कि हम सबका सौभाग्य है कि आज इतनी सारी सौगातें महिदपुर की जनता को मिलने जा रही है। सरकार द्वारा विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किये गये हैं। महिदपुर में बना अस्पताल सर्वसुविधायुक्त है। आगामी 2025 तक महिदपुर के 244 गांवों में पेयजल और सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था की जायेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE