BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 1, 2023, 1:34 pm
BIG REPORT : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्वीमिंग पूल का लोकार्पण, देश का पहला सिंक्रनाइज स्विमिंग पूल खिलाड़ियों के लिए बनेगा वरदान, पढ़े खबर

Share On:-

इन्दौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज इंदौर के पिपल्याहाना में इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा नवनिर्मित अंतर्राष्ट्रीय स्विमिंग पूल का लोकार्पण किया। अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर तैयार यह स्विमिंग पूल देश में पहला सिंक्रनाइज स्विमिंग पूल हैं। इस पूल को FINA के मानकों पर बनाया गया है। इस स्विमिंग पूल में हाइविंग पूल, रेसिंग पूल, स्पलैश पूल अलग-अलग बनाए गए हैं।  महिलाओं एवं पुरुषों के लिए पृथक-पृथक चैन्जिंग रूम , लॉकर रूम, वॉशरूम, स्टीम बाथ एवं सोना बाथ बनाए गए हैं। स्विमिंग पूल परिसर में ही कैफेटेरिया एवं मल्टी जिम की व्यवस्था भी की जा रही है। यह FINA (Federation of International Swimming) के अनुरूप तैयार किया गया प्रदेश का एक मात्र स्विमिंग पूल है। इसकी निर्माण लागत 28 करोड़ रुपये है। इसकी दर्शक क्षमता 1200 है। लोकार्पण कार्यक्रम में  जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट , पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला, विधायक महेन्द्र हार्डिया, गौरव रणदिवे सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE