BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 1, 2023, 1:37 pm
KHABAR : देपालपुर में स्वास्थ्य मेले का आयोजन, सांसद शंकर लालवानी ने किया शुभारंभ, 745 हितग्राहियों की चिकित्सकों ने जांची सेहत, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। सांसद शंकर लालवानी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देपालपुर में आयोजित स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस. सैत्या, गोपाल कटेशरिया, गुमान सिंह पवार, अजय आहुजा सहित अन्य जनप्रतिनिधि,अधिकारी और चिकित्सगण मौजूद थे।  आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले में आये अतिथियों का स्वागत बीएमओ डॉ. अभिलाष सिवरिया, डॉ. चंद्रकला पंचोली, डॉ. सुषमा बोरिवाल, डॉ. नवीन चन्द्रवंशी, डॉ. अमित चौहान, डॉ. आशीष कुमावत  द्वारा किया गया।  इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।

आयुष्मान भव  स्वास्थ्य मेले में स्वास्थ्य विभाग  द्वारा स्टाल लगाकर योजनाओं की दी गई जानकारी।   आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले में एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, अरविंदो मेडिकल कॉलेज के  विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सेवाएं दी गई। मेडिकल बोर्ड द्वारा 06 विकलांगों के प्रमाण पत्र बनाए गए।  हितग्राहियों के 84 आभा हेल्थ कार्ड, आयुष्मान स्वास्थ्य के 13 कार्ड बनाए गए।  मेले में 30 प्लस आयु वर्ग के 218 हितग्राहियों की ब्लड प्रेशर , ब्लड शुगर एवं मुंह की जांच की गई। क्षय रोग, कुष्ठ रोग, मलेरिया फ्लू आदि की भी जांचे की गई। समस्त प्रकार की 315  हितग्राहियों की  पैथोलॉजी जांचें की गई। 25 हितग्राहियों की सोनोग्राफी की गई। 335 हितग्राहियों को आयुर्वेदिक, 190 हितग्राहियों को होम्योपैथिक द्वारा उपचार किया गया।  मेले में कुल 745 हितग्राहियों को स्वास्थ्य सेवाएं दी गई। मेले में आये समस्त हितग्राहियों के लिए पेयजल एवं भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। अंत में डॉ. सुषमा बोरिवाल एवं डॉ. अभिलाष शिवरिया द्वारा स्वास्थ्य मेले में आये जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद कुमार आर्य  द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE