BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 1, 2023, 1:41 pm
KHABAR : पूर्व केन्द्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, जरूरतमंद 100 महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिये सिलाई मशीनों का वितरण, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर बंगाली चौराहा स्थित प्रतिमा पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, विधायक महेन्द्र हार्डिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि व्यक्त की। इस दौरान स्व. सिंधिया के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया गया। कार्यक्रम में नारायणराव धर्म को भी श्रद्धांजलि व्यक्त की गई। इस दौरान पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष मधु वर्मा, नगर निगम के सभापति मुन्नालाल यादव, पूर्व सभापति अजय सिंह नरूका, पार्षद कमल वाघेला, योगेश गेंदर, राजेश उदावत, सुरेश कुरवडे, राकेश सोलंकी सहित इंदौर जनपद अध्यक्ष विश्वजीत सिसोदिया, प्रणव मण्डल, अनिल गौहर, अंतर सिंह दयाल, रमेश चंद मंडलोई, माखन गोखले, विपिन जागीरदार, राजू सिंह चौहान, लकी अवस्थी, स्वर्ण सिंह सोंटा, श्याम सिलावट आदि मौजूद थे।

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि स्व. माधवराव सिंधिया का संकल्प था कि महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और वे सशक्त बनें। स्व. सिंधिया के सपनों को साकार करने की दिशा में लगातार कार्य किये जा रहे हैं। इसी सिलसिले में मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सांवेर विधानसभा क्षेत्र की 100 महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्म निर्भर बनाने के लिये सिलाई मशीन का वितरण किया। मशीन मिलने के बाद इन महिलाओं का उत्साह देखने लायक थे। मशीन मिलने से इन महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनने मं मदद मिलेगी और ये महिलायें अपनी दैनिक आवश्यकताओं, बच्चों की शिक्षा आदि जरूरतों की पूर्ति कर सकेंगी। मशीन मिलने के बाद महिलाओं द्वारा राज्य शासन को एवं तुलसीराम सिलावट को धन्यवाद दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE