सिंगोली। कस्बा स्थित नवीन बस स्टेंड पर रविवार 1अक्टूबर को स्थानीय जनप्रतिनिधियों और निकाय कर्मचारियों ने श्रमदान किया तथा शासन के निर्देशानुसार स्वच्छता पखवाड़े के तहत झाड़ू लगाकर सफाई अभियान की शुरुआत की गई।
रविवार दोपहर इस आशय की जानकारी देते हुए सीएमओ राजकुमार ठाकुर ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार गांधी जयंती के मौके पर 01 अक्टूबर से शुरू किए गए स्वच्छता पखवाड़े के तहत स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सफाई अभियान की शुरुआत की गई।
इस मौके पर डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद बस स्टैंड, तिलस्वां चौराहे सहित विभिन्न वार्डों में परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन, उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़ के साथ अन्य जनप्रतिनिधि, नेतागण, निकाय कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों के अलावा नारकोटिक्स अधिकारियों ने झाड़ू लगाकर सफाई अभियान में सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।