मनासा। स्वच्छता पखवाड़ा एवं स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय आरवी कॉलेज मनासा जिला नीमच द्वारा मनासा नगर में स्वच्छता अभियान स्थानीय नगर परिषद के साथ मिलकर चलाया गया। साथ ही लोगों को भी स्वच्छता, श्रमदान करने हेतु प्रेरित किया। तत्पश्चात पंच प्राण प्रतिज्ञा स्वच्छता शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक प्रो अरुण कुमार चौरसिया, स्वच्छता श्रमदान रैली में स्थानीय जनप्रतिनिधि, नगर परिषद अध्यक्ष सीमा अजय तिवारी, विधायक माधव मारू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी आदि एवं बडी संख्या में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।