शिवपुरी। महात्मा गांधी की जयंती से पहले देश भर में आज स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में शिवपुरी में भी स्वच्छता अभियान माधव चौक पर चलाया गया। भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों द्वारा हाथ में झाड़ू लेकर साफ सफाई की गई। इसी के साथ ही चौराहों पर स्थापित प्रतिमाओं की भी साफ सफाई की गई। जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर महात्मा गांधी की जयंती के एक दिन पूर्व पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाया गया है और भाजपा के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी ने अपने-अपने क्षेत्र में साफ सफाई की है भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि हम सड़क भी स्वच्छ रखेंगे और लोगों से स्वच्छता बनाए रखने के लिए भी अपील करेंगे। शहर के साथ ही तहसीलों में भी भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।