नीमच। आज शिया दाऊदी बोहरा समाज नीमच और ज्ञानोदय मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के तत्वाधान में विशाल निशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन नीमच के तय्यबी स्कूल में किया गया।जिसमे विभिन्न बीमारियों के इलाज खास कर डायबिटीज ब्लडप्रेशर, किडनी,लेप्रोस्कोपी एंडोस्कोपी बच्चो और गायनिक संबंधित रोगों की स्क्रीनिंग संबंधित स्पेशलिस्ट द्वारा की गई। दोपहर तक 120 से अधिक मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका था।शिविर में सर्वसमाज के लोगो ने अपनी बीमारियो की जॉच करवाई।
आज के इस स्वास्थ शिविर कार्यक्रम की शुरुआत बोहरा समाज के सदर आमिल साहब ज़ोएब भाई बड़वानी वाला और हुसामुद्दीन डेरकी द्वारा ज्ञानोदय हॉस्पिटल से उपस्थित डॉक्टर का स्वागत से शुरू किया गया।स्वास्थ शिविर में उमूर सेहत के सदस्य अली असगर गोहर, मकबूल,समीना, तसनीम डेरकी ने अपना भरपूर सहयोग दिया।
आज आयोजित चिकित्सा शिविर में सभी रोगियों की बीपी, शुगर, थायराइड ,ई सी जी की जांच निशुल्क की गई। खास तौर पर उल्लेखनीय है कि दाऊदी बोहरा समाज के 53 वे धर्मगुरु डॉ मुफद्दल सैफुद्दीन साहब द्वारा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को लेकर हमेशा हिदायत दी जाती है और स्वास्थ्य संबंधी अभियान भी चलाए जाते रहे हैं।