नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा आज प्राइवेट बस स्टैंड पर गांधी जयंती के उपलक्ष में स्वच्छता अभियान का एक विशेष कार्यक्रम रखा गया। स्वच्छता अभियान में शामिल जनप्रतिनिधियों और नगरपालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा झाड़ू लगाकर सफाई की गई। करीबन 1 घंटे श्रमदान कर प्राइवेट बस स्टैंड से कचरा हटाया गया। गंदगी ना फैलाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में नीमच को पॉलिथीन मुक्त करने और स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। नगरपालिका द्वारा इस अवसर पर क्लॉथ वेंडिंग कैरी बैग मशीन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने नीमच वीडियो से शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने की अपील की।स्वच्छता अभियान के इस कार्यक्रम में गुजरात की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और वर्तमान विधायक निमिषा विश्वकर्मा, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान,नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा,राकेश पप्पू जैन, नपा उपाध्यक्ष रंजना करण परमार,वंदना खंडेलवाल,छाया जायसवाल, सुनील कटारिया, किरण शर्मा, रूपेंद्र लोक्स, आलोक सोनी, विवेक खंडेलवाल, स्वास्थ्य अधिकारी कन्हैया लाल शर्मा, किशोर बागड़ी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।