झालावाड़। जिले के उपखंड क्षेत्र अकलेरा के गांव देवली में बड़े मंदिर के पास किसी कारण एक बंदर की मौत हो गई थी जिसकी सुचना वीएचपी गौ रक्षक दल देवली को मिली। गौरक्षक दल देवली और बजरंग दल देवली ने मौके पर पहुंचकर हिंदू धर्म के रीति रिवाज के अनुसार बंदर को श्मशान घाट में ले जाया गया और हिंदू रीति रिवाज के अनुसार देवली गांव के ग्राम वासियों के द्वारा बंदर का अन्तिम संस्कार किया। इस दौरान हिंदू राष्ट्र संगठन के जिला अध्यक्ष हुकम सिंह किराड, हरिओम, कमलेश, शिवराज, सुमित, विशाल, रोहित, नीरज सेन, नीरज राव, हरि ओम, बीरम, बृजमोहन, माखन और सभी धर्म के संगठनो के सदस्यों का सहयोग रहा।