BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 1, 2023, 5:05 pm
KHABAR : 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन, अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष के साथ नम आंखों से दी बप्पा को विदाई, पढ़े आशीष बैरागी की खबर 

Share On:-

मोरवन। जिले सहित संपूर्ण भारतवर्ष में गणेश महोत्सव पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया था। इसी कड़ी में नगर मोरवन में गणेश महोत्सव का उत्सव 11 दिनों तक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर में प्रमुख रूप से दो जगह गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई थी। बालाजी मित्र मंडल द्वारा रावला चौक 11 दिवसीय गणेश महोत्सव मनाया गया जिसमें गणेश चतुर्थी के प्रथम दिन सुंदर मूर्ति स्थापित की गई वह 11 दिन तक सुबह-शाम विधि विधान के साथ गणेश जी की पूजा अर्चना की गई साथ ही गरबे का आयोजन किया गया। गणेश महोत्सव में धार्मिक आयोजन के साथ अन्नकूट महोत्सव भी मनाया गया जिसने मोरवन सहित आसपास से हजारों की संख्या में लोग अन्नकूट प्रसाद पावन करने के लिए पहुंचे थे साथ ही नगर की प्रतिभाओं का भी सम्मान किया गया था। वहीं दूसरी ओर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी बजरंग सेवा के तत्वाधान में विनायक गणपति समिति द्वारा श्री राम मोहल्ला टंकी के नीचे 11 दिवसीय गणेश महोत्सव मनाया गया जिसमें 11 दिनों तक गणपति जी महाराज की सुबह शाम पूजा अर्चना के साथ रोजाना रात्रि में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में नगर सहित आसपास से लोग पहुंचे थे।

29 सितंबर को निकली भव्य शोभायात्रा-
शुक्रवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं पुरुष सहित ग्रामीण सम्मिलित हुए। शोभायात्रा का जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा फूलों से स्वागत किया गया। बजरंग सेवा द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव की शोभायात्रा बड़े मंदिर से तो बालाजी मित्र मंडल द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव की शोभायात्रा रावला चोक से प्रारंभ हुई। शोभायात्रा में एक और खाटू श्याम का दरबार,बाहुबली हनुमान राधा कृष्ण की मनमोहक झांकियां बनाई गई साथ ही अखाड़े का आयोजन किया जिसमें छोटे-छोटे बच्चों सहित युवाओ ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाकर सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। वहीं दूसरी ओर मां दुर्गा की अद्भुत झाकी वह अघोरी नृत्य से सभी का मन मोह लिया साथी ही रंगबिरंगी आतिशबाजी की गई।विशाल शोभा यात्राएं की मोहल्ला जाट मोहल्ला होती हुई मोरवन बस स्टैंड पहुंची जहां से विसर्जन के लिए सभी मोरवन बांध पहुंचे।इस दौरान गणपति बप्पा मोर्या के जयघोष से शहर गुंजायमान होता रहा। इसी के साथ नगर वासियों ने नम आंखों से विधि विधान से पूजा अर्चना का जल में प्रवाहित किया गया।

मोरवन में पहली बार हुआ  गणेश महोत्सव का बड़ा आयोजन-
वैसे तो मोरवन धार्मिक नगरी के रूप में पूरे क्षेत्र में जानी पहचानी जाती है प्रतिवर्ष समय-समय पर धार्मिक आयोजन होते रहते हैं लेकिन इस वर्ष जो मुख्य रूप से दो बड़े गणेश महोत्सव के नगर में आयोजन हुए उनकी चर्चा पूरे नगर में जोरो पर है  ग्रामीणों का कहना  है कि ऐसा विशाल गणेश महोत्सव नगर में पहली बार हुआ साथ ही गणेश विसर्जन की विशाल शोभा यात्रा पहली बार देखी। ग्रामीण का कहना है कि युवाओं का बढ़-चढ़कर धार्मिक आयोजन में भाग लेना कहीं ना कहीं नगर के लिए एक अच्छा संदेश है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE