BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 1, 2023, 5:23 pm
BIG NEWS : राममय हुआ नीमच, निकली भव्य कलश यात्रा, उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रीराम कथा का हुआ श्री गणेश, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर     

Share On:-

नीमच। नीमच शहर आज राममय हो गया। जय श्री राम के गुंजायमान जयघोष के साथ भगवामय माहौल नीमच में देखने को मिल। अवसर था आज से प्रारम्भ हो रही सात दिवसीय अमृतमयी भव्य रामकथा के आयोजन को लेकर निकलने वाली मंगल कलश यात्रा कार्यक्रम का। 

स्वर्णकार धर्मशाला से प्रातः 10 बजे विधिविधान के साथ भव्य मंगल कलश यात्रा की शुरुआत हुई। इस कलश यात्रा में 2100 कलश को धारण कर माताए-बहने कतारबद्ध होकर चल रही थी। लगभग 3000 से अधिक महिलाओं ने एक जैसी वेशभूषा पहनकर इस कार्यक्रम में भाग लिया। साथ ही बड़ी संख्या में पुरुष वर्ग भी उपस्थित रहा। यात्रा में राष्ट संत परम पूज्य दीदी माँ साध्वी ऋतम्भराजी भव्य रथ में सवार थी। 

कलश यात्रा फ्रूट मार्केट, पटेल चाल, नया बाजार, घंटाघर, पुस्तक बाजार, फोर जीरो चौराहा, टैगोर मार्ग होते हुए आयोजन स्थल दशहरा मैदान पहुंची। जहां यात्रा धर्मसभा में परिवर्तित हो गई। इसके बाद महाप्रसादी का आयोजन भी हुआ। यात्रा का जगह-जगह शहर के गणमान्य जनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान भव्य रथ पर सवार परम पूज्य दीदी माँ साध्वी ऋतम्भराजी के दर्शनों के लिए लोगो की भीड़ उमड़ी। यात्रा में घोड़े और शाही बग्गियां शामिल थी। कलश धारण करने वाली महिलाओं पर तोप से पुष्प वर्षा भी की जा रही थी। धर्म पताका हाथों में लिए महिलाए पुरुष जय श्री राम के नारो के साथ डीजे और बेंड-बाजों की भक्तो गीतों पर थिरकते हुए चल रहे थे। 

दशहरा मैदान पर भव्य पंडाल में परम पूज्य दीदी माँ साध्वी ऋतम्भराजी के मुखारविंद से अमृतमयी भव्य रामकथा का आगाज हुआ। यह सात दिवसीय रामकथा 07 अक्टूबर तक चलेगी जिसमे भगवान राम से जुड़े कई प्रसंगो का विस्तृत विवरण दीदी माँ उपस्थित भक्तों को सुनाएगी। यह भव्य रामकथा स्व कंचनदेवी-प्रेमसुख गोयल एवं स्व रोशनबाई-मदनलाल चौपड़ा की पुण्य स्मृति में गोयल एवं चौपड़ा परिवार द्वारा वात्सल्य सेवा समिति, अग्रवाल ग्रुप एवं व्यापारी संघ के नेतृत्व में आयोजित की जा रही हैं। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE