खरगोन। कसरावद के ग्राम भिलगाव के प्राथमिक विद्यालय भिलपुरा के शिक्षक धन्नालाल दवाडे के सेवानिवृत्त होने पर संस्था के शिक्षकों द्वारा बिदाई दी गई। दवाड़े को शाल- श्रीफल, एवं अभिनंदन पत्र देकर उनकी सेवाकाल पर प्रकाश डाला गया। माध्यमिक विद्यालय भिलगाव ,एव प्रावि भिलगाव द्वारा चांदी का सिक्का भेंट किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि संजय शुक्ला, सेवानिवृत्त शिक्षक सूरज वर्मा, राजेश डोंगरे एव अध्यक्षता कमलेश जोशी ने की और संचालन मनीष शुक्ला ने किया। इस अवसर पर नरेंद्र पाटीदार, जनशिक्षक राजेन्द्र राठौड़, अनिता कुशवाह,अजय कर्मा उपस्थित रहे।