BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 2, 2023, 9:58 am
BIG REPORT : जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत का मामला गर्माया, समाज जनों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर सड़क पर किया प्रदर्शन, पढे़ अबरार पठान की खबर  

Share On:-

खरगोन। जिला जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत का मामला दूसरे दिन भी गर्माया। आक्रोशित समाजजनों ने रविवार शाम कलेक्टर कार्यालय के बाहर सड़क पर  प्रदर्शन किया, जिससे खरगोन- इन्दौर रोड करीब तीन घण्टे बाधित रहा। स्थिति यह रही कि दो पहिया ओर पैदल आवाजाही भी बंद रही। शाम करीब 6.30 बजे शव इंदौर से मुख्यालय पहुंचा, एम्बुलेंस  खडी कर कलेक्टर कार्यालय के बाहर सड़क पर रखकर पाल समाजजनों ने प्रदर्शन किया। सड़क पर शव के साथ धरना देते हुए कार्रवाई की मांग की। समाजजनो के आक्रोश को देखते हुए कलेक्टर कार्यालय परिसर छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस के आला अधिकारियों सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। ड्रोन कैमरे से भी निगरानी रखी जा रही थी। 


उल्लेखनीय है कि पहाड़सिंहपुरा क्षेत्र के एक 23 वर्षीय कैदी को 5 दिन पहले आबकारी विभाग की कार्रवाई के बाद गिरफ्तार किया गया था। आबकारी एक्ट के तहत युवक को जिला जेल भेजा गया था। शनिवार को युवक की जेल में तबीयत खराब होने के बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे इंदौर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही रवि की मौत हो गई।


युवक की मौत की सूचना के बाद शनिवार रात 11.30 बजे पहाड़सिंहपुरा क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग और थाने पहुंचे थे, परिजनों का कहना है कि पुलिस पिटाई से युवक की मौत हुई।   परिजनो ने एसपी को बताया कि युवक को जेल भेजने के पहले मेडिकल चेकअप हुआ था, जब वह पूरी तरह स्वस्थ्य था लेकिन उसके साथ मारपीट किए जाने से उसे खून की उल्टियां होने लगी थी। मामले को लेकर एसडीएम  भास्कर  गाचले ने पूरी जांच करके निष्पक्ष कार्रवाई करने की बात कही।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE