देवास। वरिष्ठ नागरिक संस्था द्वारा 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। माँ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव, न्यायाधीश श्वेता अग्रवाल, एडीएम फुलपगारे, सामाजिक न्याय उपसंचालक संगीता यादव, जन अभियान परिषद एनजीओ प्रकोष्ठ अध्यक्ष नीरज सिंह चौहान, वरिष्ठ डॉ. डीपी श्रीवास्तव, डॉ. एम.व्ही. भाले ने किया।समारोह में वरिष्ठ जनों ने अतिथियों के साथ संस्था प्रांगण में पौधारोपण कर स्वच्छता अभियान भी चलाया।सामाजिक न्याय विभाग द्वारा समारोह में उपस्थित वरिष्ठजनों को मतदान करने का प्रशिक्षण दिया गया। सम्मान समारोह में 80 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले 25 वरिष्ठजनों का सम्मान शाल, श्रीफल एवं प्रतिक चिन्ह भेंटकर अतिथियों ने किया। समारोह में संस्था को मीना जाधव द्वारा ऑक्सीजन मशीन भेंट करने एवं विक्रम आवार्डी रागिनी चौहान का सम्मान दुपट्टा ओढ़ाकर एवं अभिनंदन पत्र भेंटकर किया। अतिथि दुर्गेश अग्रवाल ने सभी सुझावों एवं समस्याओं के निवारण का आश्वासन दिया। संस्था की गतिविधियों की सराहना की एवं संस्था को हर प्रकार का सहयोग देने का वादा भी किया। संस्था अध्यक्ष पाराशर ने कहा कि पूरे विश्व में 1 अक्टूबर 1991 को पहली बार वरिष्ठ नागरिक दिवस का आयोजन किया। जिसका उद्देश्य वरिष्ठ जनों द्वारा किए गए कार्य एवं उपलब्धियों को सम्मान देना था।कार्यक्रम के अंत में गंगासिंह सोलंकी ने उपस्थिति जनों को मतदान करने की शपथ दिलाई।साथ पंडित देवेंद्र जी द्वारा सु मधुर गीतों की प्रस्तुति भी दी गई।