BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 2, 2023, 10:48 am
KHABAR : एडीएम नेहा मीणा ने किया वरिष्‍ठ मतदाताओं का सम्‍मान, बोली- वरिष्‍ठ मतदाता लोकतंत्र के सजग प्रहरी है, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। हमारे देश के वरिष्‍ठ एवं वृद्धजन मतदाता लोकतंत्र के सजग प्रहरी है। वरिष्‍ठ मतदाताओं ने आजादी के बाद से अब तक के सभी निर्वाचनों में मतदान प्रकिया में भाग लेकर लोकतंत्र की मतबूती में अपना योगदान दिया है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वरिष्‍ठ मतदाताओं का सम्‍मान कर हम सभी गौरांवित महसूस कर रहे है। 

यह बात एडीएम नेहा मीना ने कलेक्‍टर सभाकक्ष नीमच में अंर्तराष्‍ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला निर्वाचन कार्यालय व्‍दारा आयोजित वरिष्‍ठ मतदाताओं के सम्‍मान समारोह को सम्‍बोधित करते हुए कही। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव साहू, संयुक्‍त कलेक्‍टर राजेश शाह, एसडीएम डॉ.ममता खेडे, डॉ.राजेश पाटीदार, एवं वरिष्‍ठ मतदाता उपस्थित थे।

एडीएम नेहा मीना व्‍दारा 80 वर्ष की आयु से अधिक उम्र के वरिष्‍ठ मतदाताओं का शॉल श्रीफल भेटकर एवं पुष्‍पहार पहना कर स्‍वागत एवं सम्‍मान किया। वरिष्‍ठ मतदाताओं ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, कि वे पहले चुनाव से ही मतदान प्रक्रियां में भाग लेते आये है। उन्‍होने निर्वाचन आयोग व्‍दारा किए गये सुधारों, उपायों की सराहना करते हुए सभी से मतदान करने की अपील भी की। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव साहू, राजेश पाटीदार, ने भी अपने विचार व्‍यक्‍त किये। अंत में डॉ.राजेश पाटीदार ने सभी का आभार माना। समारोह में एडीएम नेहा मीना ने 86 वर्ष के किशनलाल जी, शिक्षक कॉलोनी नीमच, कानाखेडा के 103 वर्षीय रामनारायण चुन्‍नी लाल जी, 80 वर्षीय भगवती बाई, 85 वर्षीय मोहन बाई, 89 वर्षीय गोपीलाल जी रेवली देवली, किशनलाल सूरजमल, जयनारायण एवं 101 वर्षीय चम्‍पालाल पृथ्‍वीराज जी का भी शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्‍मान किया गया।

अंर्राष्‍ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिले में 80 वर्ष के आयु के सभी मतदाताओं का सम्‍मान किया गया। जिले में 100 वर्ष से अधिक आयु के 65 वरिष्‍ठ मतदाता है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE