मंदसौर। प्रतापगढ़ मार्ग पर राजपुरिया नाके के यहां यशोधर्मन थाना प्रभारी धर्मेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शाम 5 बजे वाहन चैकिंग अभियान चलाया। लगातार शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाई की गई। इस रोड पर आए दिन शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोग एक्सीडेंट के शिकार होते हैं l पुलिस की चैकिंग की बात पता चलते मंदसौर से राजस्थान शराब पीने जाने वालों ने अपनी गाड़ी वापस मंदसौर की तरफ मोड़ने लगे। पुलिस को लगातार इसी तरह के चैकिंग अभियान चलाना चाहिए ताकि यहां पर हादसों पर नियंत्रण किया जा सके। बढ़ती नशाखोरी पर भी प्रतिबंद्ध लग सके।