नीमच। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर रविवार को रेडक्रॉस वृद्धाश्रम में वृद्ध जन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया और ट्रामा सेंटर, ओपीडी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 45 वरिष्ठजनों ने शिविर का लाभ लिया।
शिविर में सिविल सर्जन डॉ.महेंद्र पाटिल, एनसीडी नोडल अधिकारी मनीष यादव, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.संगीता भारती, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ.स्वाति वधवा, दंत चिकित्सक डॉ.निरूपा झा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.सुजल गुप्ता, फ़िज़ियोथेरेपिस्ट डॉ.हुसैन बेगू वाला, डॉ.संजय गायरी ने शिविर में आने वाले मरीजो का परिक्षण कर निः शुल्क उपचार प्रदान किया। एनसीडी स्टाफ मनीष व्यास और नीलम वैद्य ने पीला कार्ड बनाकर वृद्धावस्था से जुड़़ी देखभाल के बारे में बताया। यह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 3, 4, 5 और 6 अक्टूबर को जारी रहेगा। जिले के सभी वृद्ध जनो से उक्त शिविर और एडवांस फिजियोथेरेपी यूनिट का लाभ लेने का आह्वान किया गया।