जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर पदाधिकारी का इन दोनों एक लेटर सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस लेटर में महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू का विरोध लेटर वार पर दिख रहा है। लेटर में कुछ पदाधिकारी के साइन भी किए गए हैं। इस लेटर में लिखा है कि बीते 7 माह में जितनी भी बैठक हुई है उनकी सूचना उन्हें नहीं दी जाती है इसके अलावा कार्यक्रमों में भी किसी प्रकार का उन्हें दायित्व नहीं सोपा जाता है। ठीक विधानसभा चुनाव के पहले इस तरह के लेटर के वायरल होने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी में हड़कंप मच गया है। लेटर में कुछ नाम भी लिखे गए हैं जो कि भाजपा पदाधिकारी हैं इसमें नगर महामंत्री, नगर उपाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी के नाम है।
सोशल मीडिया में वायरल हो रहे पत्र में लिखा गया है कि जब कभी भी मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री जबलपुर जिले का दौरा करते हैं तो उस दौरान दो-तीन पदाधिकारी को छोड़कर बाकी के अधिकारियों को जिला अध्यक्ष सहयोग नहीं करते हैं, जो कि गलत है। वर्तमान जिला अध्यक्ष प्रभात साहू के द्वारा पश्चिम विधानसभा चुनाव में पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं को साथ में लेकर कार्य किया जा रहा है, एवं केवल पश्चिम विधानसभा को ही विशेष महत्व देकर चुनाव लड़ने की मनसा से कार्य किया जा रहा था। वायरल पत्र में यह भी लिखा गया है की परिभाषा को कहना है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कहते हैं कि मैं भारतीय जनता पार्टी के संविधान को नहीं मानता हूं मुझे मेरे नेताओं ने खुली छूट दे रखी है।
भाजपा में चल रहें लेटर वार को कई पदाधिकारियों ने फर्जी साइन के साथ वायरल होने का दावा किया है, और शिकायत को निराधार बताया है। महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने तमाम आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि इस समय उनका फोकस संगठन के काम पर है, और वो पार्टी लाइन के मुताबिक ही काम करेंगे। जिला अध्यक्ष प्रभात साहू के खिलाफ वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों के करीब 23 कार्यकर्ताओं ने लिखित शिकायत दी है। पत्र में सभी के हस्ताक्षर भी हुए है। इसमें कहा गया है कि भाजपा के निर्धारित कार्यक्रम की पूर्व सूचना नहीं दी जाती है। जिला पदाधिकारियों को आयोजन से जुड़े दायित्व भी नहीं दिए जाते हैं। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पूर्व नगर अध्यक्ष के कार्यकाल में हम सभी पदाधिकारियों के पास जवाबदेही थी लेकिन अब ऐसा नहीं है।
जो पत्र सामने आया है उसमें रत्नेश सोनकर नगर महामंत्री, नगर महामंत्री रजनीश यादव, नगर उपाध्यक्ष जय सचदेवा, नगर उपाध्यक्ष कैलाश साहू, नगर मंत्री डिम्पी विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी श्रीकांत साहू, अंजु भार्गव, नगर मंत्री संतोषी ठाकुर, प्रचार मंत्री सोनू वर्मा, नगर उपाध्यक्ष तृष्णा चटर्जी, पुरषोत्तमलाल गुप्ता, आशुतोष मिश्रा जिला संयोजक, मगन सिद्विकी पूर्व मंडल अध्यक्ष, अशोक रोहितास पूर्व मंडल अध्यक्ष, संदीप शुक्ला जिला संयोजक, कुंडल राव जिला महामंत्री, दर्शन हरि सिंग, शिवशंकर पाठक पूर्व मंडल अध्यक्ष, हितेश रोहरा, महामंत्री बाबा श्रीवास्तव, सीमा सिंह चौहान नगर मंत्री महिला मोर्चा, सीमा सिंह गिरीराज मंडल, सुरेंद्र सैनी, योगेंद्र सिंह ठाकुर महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा ने हस्ताक्षर है।
भाजपा महानगर अध्यक्ष के खिलाफ वायरल लेटर पर शिकायकर्ता योगेंद्र सिंह राजपूत का कहना है कि मेरे द्वारा किसी तरह की शिकायत नहीं की गई है। शिकायती पत्र में मेरे फर्जी हस्ताक्षर हुए है, ये कैसे हुए है, यह मुझे नहीं पता है। हम संगठन के कार्यकर्ता है और संगठन के निर्देश के अनुरूप कार्य करते हैं। किसी ने फर्जी पत्र जारी किया है। कैलाश साहू का कहना है कि भाजपा नगर अध्यक्ष के द्वारा वाकई पूर्व सूचना नहीं दी जाती थी, लोगों की अनदेखी होती थी। असंतुष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक में उपेक्षा का मुद्दा उठा था सभी ने सहमति से पत्र में हस्ताक्षर किया था।बाबा श्रीवास्तव का कहना है कि मुझे नगर अध्यक्ष को लेकर गलत जानकारी दी गई। जिस वजह से गलतफहमी पैदा हुई। मुझे बताया कि कि मेरे खिलाफ प्रदेश संगठन को शिकायत दी गई थी कि मैं जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर रहा हूं जबकि मुझे जो जवाबदारी मिलती वो पूरा करता हूं। प्रभात साहू को लेकर मेरी कोई शिकायत नहीं है।
वायरल लेटर को लेकर भाजपा महानगर अध्यक्ष का कहना है कि मेरे खिलाफ कुछ लोग षड्यंत्र कर रहे हैं, जिसकी जानकारी है। लेकिन मुझे शिकायत से कोई वास्ता नहीं है। कई लोगों के पत्र में फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं। प्रदेश संगठन के निर्देश पर मैं पार्टी लाइन के आधार पर काम कर रहा हूं। मेरा पूरा फोकस पार्टी के निर्धारित कार्यक्रमों पर है मैं शिकायत पर ध्यान नहीं दे रहा हूं। पश्चिम विधानसभा को लेकर कोई मामला ही नहीं है संगठन के निर्देश जो होते हैं उस पर हम कार्य करते है।