मनासा। दिनांक 01 अक्टूबर 2023 को रात्रि 10 बजे वन परिक्षेत्र अधिकारी रामपुरा अमित खन्ना को दूरभाष में सूचना मिली कि आईटीआई कॉलेज रामपुरा गेट के यहां एक पाइप में अजगर है। वन परिक्षेत्र अधिकारी रामपुरा ने तुरंत संज्ञान में लेते हुए रेस्क्यू टीम को भेजा। रेस्क्यू टीम ने लगभग 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा जोकि लगभग 8 फीट लंबा था। जिसे प्राकृतिक पर्यायवास अभ्यारण क्षेत्र में छोडा गया। रेस्क्यू टीम में वन परिक्षेत्र रामपुरा रेस्क्यू टीम मनासा का विशेष सहयोग रहा।