BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 2, 2023, 12:58 pm
BIG NEWS : एनडीपीएस तस्करी मामले में 18 साल से फरार मफरुर गिरफ्तार, हरियाणा के हिसार से पकड़ाया, हत्या, लुट, आबकारी अधिनियम आदि के 15 से अधिक प्रकरण में लिप्त, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। वर्ष 2005 के 13 क्विंटल से अधिक अवैध डोडाचूरा की तस्करी के मामले में फरार मफरुर आरोपी जगीरा सिंह को कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस ने हरियाणा के हिसार से गिरफ्तार किया है। आरोपी हत्या, हत्या का प्रसास, लुट, डकैती, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, पेरोल से फरार होने एवं राज्य कार्य मे बाधा पहुंचाने संबंधी 15 से अधिक प्रकरणों में लिप्त होकर पिछले 18 सालों से फरार चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि वर्ष 2005 में 9 जुलाई को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से 1304 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्ती के मामले में एस्कॉर्ट कर रहे आरोपी जगीरा सिंह की तलाश व गिरफ्तारी के लिए एएसपी बुगलाल मीना व डीएसपी निम्बाहेड़ा बेनी प्रसाद के निर्देशन एवं थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा राम सुमेर मीणा पुनि के सुपरविजन मे एएसआई सूरज कुमार मय जाप्ता कानि झाबर मल व रामकेश की टीम का गठन किया गया। 
टीम द्वारा सुचना संकलन व खास मुखबीर से सूचना के आधार पर थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा का मफरुर घोषित आरोपी हरियाणा के 4 मील एपी रोड ढढुर जिला हिसार निवासी जगीरा सिह पुत्र प्यारा सिह जाट सिख को हिसार हरियाणा से लाकर गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी जगीरा सिंह के विरूद्व हत्या, हत्या का प्रसास, लुट, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, पेरोल से फरार होने एवम राज्य कार्य मे बाधा पहुचाने संबंधी 15 से अधिक प्रकरण राजस्थान के हनुमानगढ़, चित्तौड़गढ़ सहित हरियाणा के हिसार, फतेहाबाद आदि जगह दर्ज है। 
पुलिस टीम:-
एएसआई सुरज कुमार, कानि. रामकेश, झाबर मल, राकेश, हेमंत व जगदीश बिश्नोई थाना कोवताली निम्बाहेडा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE