रतलाम। जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान पखवाडे का आयोजन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर के मध्य किया जा रहा है । इसी क्रम में जिले की शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं पर श्रमदान करते हुए संस्थाओं की सफाई का कार्य किया गया।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आनंद चंदेलकर ने बताया कि आयुष्मान भवरू अभियान के प्रमुख घटक के रूप में स्वच्छता ही संवा अभियान के दौरान संस्थाओं पर साफ सफाई की गतिविधियां संपन्न की गई है । 1 अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिले की शासकीय स्वास्थ्य संथाओं पर वृद्धजनों की स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम अंतर्गत वृद्धजनों का बीपी एवं शुगर का परीक्षण कर जांच उपचार सेवाऐं प्रदान की गई । उन्होंने बताया कि जिले में 2 अक्टूबर को होने वाली ग्राम सभाओं में आयुष्मान सभा का आयोजन किया जाएगा तथा आयुष्मान भवरू अभियान से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी ।