BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 2, 2023, 2:31 pm
BIG NEWS : सुवासरा पुलिस के हत्थे चढ़ा एनडीपीएस प्रकरण में फरार 15000 रुपये का ईनामी आरोपी, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए जिले एवं दीगर राज्यो के प्रकरणो मे फरार एवं स्थायी वारटीयो की धरपकड हेतु थाना प्रभारीयो को आदेशित किया गया साथ ही सीमावर्ती राज्यो के फरार एवं स्थायी वारंटीयो की सूची प्राप्त कर थाना प्रभारीयो को धरपकड हेतु सख्ती से निर्देश दिये गये। 
इसी तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मन्दसौर गौतम सौलंकी एवं एसडीओपी  सीतामउ निकितासिंह के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुवासरा उनि शिवांशु मालवीय ने फरार आरोपीयो की गिरफ्तारी के लिये थाना स्तर पर प्रथक-प्रथक टीमें गठित कर वारंटीयो की धरपकड़ हेतु निर्देश दिये गये। जिस पर थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय के द्वारा दीगर राज्यो के वारंटीयो की सूची प्राप्त कर आरोपीयो को चिन्हित किया गया तथा थाना सुवासरा पुलिस द्वारा थाना खोडापा जिला जोधपुर के एनडीपीएस एक्ट के अपराध में फरार स्थाई वारंटी वजेसिंह पिता मानसिंह बंजारा निवासी लखवा का खेड़ा थाना सुवासरा जिला मन्दसौर जिस पर पुलिस अधीक्षक जिला जोधपुर ग्रामीण के द्वारा 15 हजार रुपये की ईनामी उद्घोषणा की गयी थी को सुवासरा पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए धर दबोचा। वजेसिंह पिता मानसिंह बंजारा थाना खेड़ापा जिला जोधपुर के प्रकरण संख्या 37/06 धारा 08/18 एनडीपीएस एक्ट में वांछित था। जिसे थाना सुवासरा पुलिस टीम के द्वारा पकडने में सफलता हासिल की है।
उक्त कार्यवाई में उनि शिवांशु मालवीय थाना प्रभारी सुवासरा, उनि विकास गेहलोत, कार्य प्र आर 524 मनीष लबाना, आर 839 मनीष पाटीदार, आर 605 जुगल किशोर व चालक कार्य, सउनि अशोक उईके का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE