BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 2, 2023, 2:53 pm
BIG REPORT : भोपाल में भूख हड़ताल पर बैठे आयुष डॉक्टर, स्टायपेंड बढ़ाने, विभागों में भर्ती, छुट्‌टी देने को लेकर प्रदर्शन, सद्बुद्धि यज्ञ भी किया, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। स्टायपेंड (शिष्यवृत्ति) बढ़ाने, विभागों में भर्ती करने, छुट्‌टी देने समेत अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल में आयुष डॉक्टरों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। वे पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय स्वशासी आयुर्वेद कॉलेज परिसर में भूख हड़ताल कर रहे हैं। कॉलेज के छात्र-छात्राएं, इंटर्न, गृह चिकित्सक, पीजी स्कॉलर्स प्रदर्शन में शामिल हैं।


पिछले 10 दिनों से वे धरना प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन मांगों को लेकर सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने अब भूख हड़ताल शुरू कर दी है। करीब साढ़े चार सौ छात्र-छात्राएं, आयुष डॉक्टर, इंटर्न आदि परिसर में मौजूद हैं। रात में वे धरने पर बैठकर भूख हड़ताल करेंगे। 

 

इन मांगों को लेकर प्रदर्शन
प्रदेश के आयुर्वेद के प्रशिक्षुओं (इंटर्न) गृह चिकित्सकों एवं स्नोकोत्तर अध्येताओं को दिए जाने वाले स्टायपेंड को समयानुसार संशोधित न किए जाने के कारण विसंगति उत्पन्न हो रही है। इसलिए भारतीय केंद्रीय चिकित्सा परिषद के नियमानुसार आयुर्वेद अध्येताओं को शिष्यवृत्ति/मानदेय में वृद्धि कर राज्य के अन्य विभागों की तरह उपभोक्ता मूल्य सूचकांक से जोड़ें। वहीं, शिष्यावृत्ति में प्रतिवर्ष वृद्धि, वर्ष के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर करें।


मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर द्वारा स्नातक एवं स्नाकोत्तर अध्येताओं की परीक्षा एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों को विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक दैनंदिनी (अकादमिक कैलेंडर) अनुसार पूर्ण किया जाए। सत्र 2018-19 और 2019-20 की विलंब से चल रही शैक्षणिक गतिविधियां समय से पूर्ण कराई जाए।


मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत लोक सेवा आयोग द्वारा आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के लिए प्रतिवर्ष नए पदों को प्रतिवर्ष उपाधि प्राप्त करने वाले स्नातक एवं स्नाकोत्तर अध्ययेताओं के सम्मिलित अनुपात में नवीन पदों को सृजित किया जाए। साथ ही नगर निगम, पुलिस, वन, जेल आदि विभागों में प्रतिवर्ष भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर परीक्षा आयोजित कराई जाए।


प्रदेश के आयुर्वेद स्नाकोत्तर अध्येताओं को अन्य राज्यों की तरह चिकित्सीय अवकाश प्रदान किया जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE