BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 2, 2023, 3:35 pm
KHABAR : जिले में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त और विकास निगम करेगा सफाईकर्मियों के लिए नमस्ते योजना के तहत कार्यशाला का आयोजन, पढ़े खबर

Share On:-

धार। जिले में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त और विकास निगम द्वारा सफाई कर्मचारियों के लिए नमस्ते योजना के तहत कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। नगर पालिका धार में 3 अक्टूबर को आयोजित इस कार्यशाला में सीवर और सेप्टिक टैंकों की सुरक्षित और स्वस्थ सफाई के संबंध में अधिनियम के प्रावधानों और नियमों के नियमों,  सीवर और सेप्टिक टैंकों की सफाई से पहले और बाद में बरती जाने वाली सावधानियों, उपयोग किये जाने वाले सुरक्षा गार्ड, उपकरण और मशीनों को उपयोग संबधित जानकारी,  स्वच्छता संबंधी परियोजनाओं और अन्य पुनर्वास के वित्तपोषण के लिए योजनाओं के संबंध में प्रस्तुति दी जाएगी।
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी धार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है,जो कार्यक्रम आयोजन की समुचित आवश्यक कार्यवाही करेंगे। इसी प्रकार  सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका / नगर पंचायत,  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देश दिए हैं कि वे 3 अक्टूबर को उपस्थित रहकर कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही कार्यशाला में जनप्रतिनिधियों  को भी आमंत्रित  किया जाना सुनिश्चित करेंगे। उक्त कार्यशाला में धार जिले के सभी नगर पालिका / नगर पंचायत के अधिकारी, इंजीनियर, स्वच्छता निरीक्षक, पर्यवेक्षक, शहरी स्थानीय निकायों के ठेकेदार के साथ ही जिले की ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि, होटल, अस्पताल, मॉल, आरडब्ल्यूए और स्वच्छता कार्यकर्ता कार्यशाला में भाग लेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE