BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 2, 2023, 3:57 pm
BIG NEWS : चंबल का पानी नीमच शहर को मिले, इसके लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत है- गौड़, परिचर्चा में कृति अध्‍यक्ष की शहर के नागरिकों से सकारात्‍मक भाव से अपील, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। चंबल का पानी नीमच शहर को मिले, इसके लिए हमें सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है। राजनीतिक विचारधारा व दायरों से ऊपर उठकर शहर को भविष्‍य में जल संकट से मुक्ति दिलाने के लिए सकारात्‍मक भाव से प्रयास करना होंगे। यह सकारात्‍मक अपील कृति अध्‍यक्ष इंजीनियर बाबूलाल गौड़ ने जिले विशेषकर नीमच शहर के नागरिकों से की है।
शहर की साहित्यिक, सांस्‍कृतिक एवं सामाजिक संस्‍था कृति ने 1 अक्‍टूबर रविवार को शाम 5 बजे गायत्री मंदिर रोड स्थित गायत्री मंदिर सभागृह में शहर में जल संकट का समाधान चंबल का पानी है विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया। परिचर्चा की शुरुआत मां सरस्‍वती की तस्‍वीर के समक्ष दीप प्रज्‍जवलन कर पुष्‍पांजलि अर्पित कर की गई। संस्‍था कृति के अध्‍यक्ष इंजीनियर बाबूलाल गौड़ ने स्‍वागत भाषण देते हुए परिचर्चा के विषय व महत्‍व पर प्रकाश डाला। इसके उपरांत उन्‍होंने नीमच शहर में पानी की जरूरत और उपलब्‍ध संसाधनों की वर्तमान स्थिति बताई और भविष्‍य में जल संकट के हालात से निपटने के लिए चंबल नदी के पानी को नीमच शहर तक लाने की बात पूरजोर तरीके से रखी। साथ ही उन्‍होंने केंद्र व राज्‍य सरकार की हर घर जल योजना का ब्‍योरा देते हुए कहा कि सरकार ने चंबल के पानी को घर-घर पहुंचाने की योजनाएं बनाई है लेकिन नीमच शहर को इससे वंचित रखा है। परिचर्चा में पूर्व विधायक डॉ संपतस्‍वरूप जाजू, नपा की जलकल समिति सभापति छाया जायसवाल स‍हित अन्‍य भी विचार व्‍यक्‍त किए। परिचर्चा का संचालन किशोर जेवरिया ने किया और उन्‍होंने बताया कि सन् 2010 से संस्‍था कृति नीमच शहर में चंबल का पानी लाने के लिए निरंतर आवाज उठा रही है। जनजागरण के माध्‍यम से नागरिकों के बीच इस मांग को पूरजोर तरीके से पहुंचा रही है। परिचर्चा के अंत में सभी प्रबुद्धजनों का मत रहा कि चंबल का पानी नीमच शहर को मिले, इस हेतु वृहद स्तर पर एक जनांदोलन की आवश्यकता है। 
परिचर्चा में जिला पंचायत सदस्‍य तरूण बाहेती, अजय भटनागर, ओमप्रकाश चौधरी, प्रकाश भट्ट, सत्‍येंद्र सिंह राठौड़, सत्‍येंद्र सक्‍सेना, राजेश जायसवाल, भरत जाजू, विजयशंकर शर्मा, जिनेंद्र डोसी, यशवंत हरित, रमेश जायसवाल, रमेश मोरे, रमेश कदम, कमल मित्‍तल, भगत वर्मा, किशोर बागड़ी, केके कर्णिक, प्रकाश नागदा, मनोज माहेश्‍वरी, सुनीता पाटीदार सहित अन्‍य विशेष रूप से मौजूद रहे। अंत में आभार डॉ माधुरी चौरसिया ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE